बांधवगढ़: जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा बदहाल, पांच में से सिर्फ एक मशीन चालू; घंटों इंतजार को मजबूर किडनी मरीज
जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा गंभीर अव्यवस्था का शिकार है। पांच डायलिसिस मशीनों में से फिलहाल सिर्फ एक मशीन ही चालू है, जिससे करीब 40 किडनी मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई मरीजों को मजबूरी में दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है। सोमवार को लालपुर के राजभान कुशवाहा और चंदिया के यार खान समेत कई मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। डायलिसिस को