लूनकरनसर: राजकीय विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, डीजे के साथ निकाली जागरूकता रैली
अरजनसर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विशेष आयोजन किए गए।