उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर आज उमरिया पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही जिले में चल रही हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा भी अधिकारियों के साथ की प्रभारी मंत्री ने जिले की जीवनदायिनी उमरार नदी और चंदिया की कथली नदी से अतिक्रमण हटाने आदेश दिए