हेरहंज: बहेरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आया 6 वर्षीय बच्चा, गंभीर हालत में रेफर
बालूमाथ मुरपा मार्ग पर बहेरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार को एक छः वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान गांव निवासी प्रदीप यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ दयानंद प्रसाद ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दी