बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने गए युवक गंगा में डूबा
Ballia, Ballia | Jun 18, 2026 फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह 9 बजे स्नान करने गए एक युवक की गंगा में डूब गया। सूचना मिलते ही फेफना पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दीपू यादव (18) पुत्र शंकर यादव, निवासी शिवपुर दियर, नगर कोतवाली क्षेत्र, वर्तमान में रामपुर उदयभान में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।