बंदगांव की आहारबांध में रविवार शाम पांच बजे भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मालती गिलुवा,झारखंड राज्य अल्प संख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी,पवन शंकर पांडेय उपस्थित थे। इस दौरान संगठन मजबूती को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। आगामी दिनों में होने वाले कार्यों की रूप रेखा तैयार की गई।