शेरघाटी: हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उजड़ गया सुहाग, दिल्ली में इमारत से गिरकर युवक की मौत, गाँव में पहुँचा शव
बांके बाजार प्रखंड के डुमरामा गांव में उस समय मातम पसर गया जब दिल्ली में मजदूरी करने गए एक नवविवाहित युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था और पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पहचान डुमरामा गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है। परिज