बालोद: दल्लीराजहरा के रिहायशी इलाके के करीब पहुंचे भालू, कैंप-01 से महज आधा किलोमीटर दूर दिखा भालुओं का जोड़ा, लोगों में दहशत
Balod, Balod | May 3, 2026 बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केम्प माइंस और झरनदल्ली माइंस इलाके में दो भालू देखे गए। भालुओं की मौजूदगी की फोटो माइंस में कार्यरत कर्मचारियों ने अपने वाहन के भीतर से खींची, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।