करकेली: गोपालपुर में आंधी-तूफान से बिजली की तार टूटी, देवदंडी में खंभे के तार में आग, बिजली सप्लाई बाधित
विकासखण्ड करकेली के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर के धनगी मे तेज आंधी तूफान के कारण बिजली का खम्भा टूट गया वहीं तार भी टूटकर कई टुकड़ो मे बंट गई, इसके अलावा देवदंडी मे साहू मोहल्ले मे बिजली की तार मे अचानक आग लग गई।इन दोनों घटनाओं से गांव मे बिजली सप्लाई बाधित हो गई।मामले की सूचना बिजली विभाग को दी गई है लेकिन अभी तक बिजली सप्लाई चालू नही हो सकी जिससे लोग परेशान है।