पांकी: कुसडी गांव में ट्रिपल मर्डर के दोनों आरोपी सगे भाई गिरफ्तार, पलामू से भागने की कर रहे थे तैयारी
Panki, Palamu | Feb 3, 2026 पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के कुसडी गांव के पुरानी बथान टोले में ट्रिपल मर्डर के दोनों आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पलामू से बाहर भागने की तैयारी में थे। उनकी पहचान 30 वर्षीय रविंद्र भुइयां और 26 वर्षीय प्रमोद भुइयां के रूप में हुई है। हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद कर लिया गया है।