जबलपुर: सूपाताल तालाब में मिला युवक का शव, हत्या के आरोपों से गरमाया मामला
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सूपाताल तालाब में सोमवार सुबह 32 वर्षीय अमर सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बीटी तिराहा निवासी अमर सिंह का शव तालाब में तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे डूबने से हुई मौत मानकर जांच कर रही है, ले