धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव फूलसंडा में सर्पमित्र बी भास्कर ने चैकर्ड कीलबैक सर्प का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
गुरुवार के अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव फुलसंदा निवासी मानव कुमार शर्मा के घर में एक सर्प दिखाई दिया था सूचना पर सर्प मित्र बी भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू किया ।सर्प मित्र बी भास्कर ने बताया कि यह चैकर्ड कीलबैक प्रजाति का सर्प है यह जहरीला नहीं होता है।