जबलपुर: 12वीं के छात्र से गांजे के लिए मांगे पैसे, मना करने पर चाकू से हमला, आधारतल थाना क्षेत्र में वारदात, गुल्लू और सक्षम पर
आधारतल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड के पास नशेड़ियों ने 12वीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने छात्र से गांजा पीने के लिए रुपये मांगे थे। पैसे न देने पर गुल्लू और सक्षम नामक युवकों ने उस पर हमला कर दिया।