मंडला: पड़ाव जैन मंदिर में भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक अमरदीप परिवार द्वारा संपन्न
Mandla, Mandla | Mar 30, 2026 सोमवार को पड़ाव स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में देवाधिदेव 1008 भगवान महावीर जी का महामस्तकाभिषेक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। 5 बजे कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर की शांतिधारा करने का सौभाग्य अमरदीप परिवार को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान की आरती उतारी गई।