खजनी: सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ठाटी गांव में सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत, बरौली के पास हुआ हादसा
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ठाटी गांव निवासी नबी रसूल उर्फ कतवारू (65) की सांड़ के हमले से मौत हो गई। वह कुईं बाजार में कपड़े सिलाई का काम करते थे। मंगलवार रात वह ठाटी से बरौली चौराहे पर सामान लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में बरौली के पास सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नबी रसूल को ग्रामीणों ने पीएचसी उरुवा पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।