स्लीमनाबाद: मोहास गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने काटा, नज़दीकी अस्पताल में इलाज जारी
मोहास गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को घर के बाहर सोते समय एक सर्प ने काट दिया जिसके कारण हालत गंभीर हो गई घटना के बारे में आज बुधवार 25 जून दोपहर 2 बजे परिजनो ने बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति जब गर्मी और उमस के कारण अपने घर के बाहर सो रहा था तभी उसे कही से आकर सर्प ने काट दिया घटना के बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी