स्लीमनाबाद: आज 21 जून को पूरे देश की तरह रीठी तहसील में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित थाना के विभिन्न स्वास्थ केंद्रों में किया गया जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों स्कूली छात्रों और स्वास्थ्य कर्मियो ने भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया जिसमें अनुलोम विलोम भ्रामरी ताड़ासन जैसे शामिल थे