स्लीमनाबाद: इंद्रधनुष ने बरेहटा के आसमान को किया रंगीन, लोगों ने मोबाइल में कैद की तस्वीरें
ग्राम पंचायत बरेहटा में रविवार की शाम उस समय एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जब आसमान में एक शानदार इंद्रधनुष दिखाई दिया। बारिश के बाद जैसे ही सूरज की किरणें बादलों से टकराईं, आसमान पर सात रंगों की सुंदर आभा बिखर गई यह दृश्य इतना मोहक था कि गांव के लोग कुछ देर के लिए अपने काम छोड़कर बस आसमान को निहारते रह गए