चकिया: मचवल गाँव के पास ऑटो पेड़ से टकराया, युवक की मौत, वृद्ध हुआ घायल
शहाबगंज मचवल गांव के पास रविवार दोपहर 01 बजे को सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गया। हादसे में सेमरा निवासी रोहन विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि टेनुवर निवासी राजकुमार गौतम गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।