सीकर जिले के दादिया इलाके के रामनगर इलाके में कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने के मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर पुलिस ने कुछ संदिग्द लोगो से भी पूछताछ की है। साथ ही पुलिस ने मृतक कुत्ते के शव का भी पोस्टमार्टम करवाया है पुलिस अब मामले की जांच में जुट चुकी है।