अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए दाउदनगर थाना के पुलिस ने रविवार को दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा सोन तटीय इलाके से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर और चार डाला को जब्त किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार में रविवार की शाम 4:00 बजे बताया कि दोनों ट्रैक्टर और डाला को जब्त कर थाना लाया गया है।प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।