पूसा: बिशनपुर मोड़ और गढ़िया चौक के बीच तेज रफ्तार माल वाहक टेंपो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक जख्मी
समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर मोड़ एवं गढ़िया चौक के बीच सोमवार रात्रि लगभग 9:00 बजे तेज रफ्तार मालवाहक टेंपो एवं बाइक में हुई टक्कर। इस टक्कर में एक सवार की मौके पर मौत हो गयी ।एक सवार जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पुसा थानाध्यक्ष भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार सहित कई लोग मौके पर पहुंच कर जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।