रीठी: जिले के 82 ओर रीठी तहसील में 24 स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, मरम्मत कार्यों के लिए मिली प्रशासनिक मंजूरी
Rithi, Katni | Jun 10, 2026 कटनी जिले के छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। वर्षा ऋतु के दौरान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले के जर्जर शासकीय स्कूलों के व्यापक मरम्मत कार्यों के लिए 1 करोड़ 66 लाख 94 हजार 100 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इस राशि से जिले की 82 शालाओं में मरम्मत कार्य कराए जाएंगे,