खुजनेर: खुजनेर कृषि उपज मंडी में कांग्रेस पदाधिकारियों ने किसानों के साथ किया संवाद
खुजनेर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को शाम 4 बजे करीब कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा भावांतर योजना की जानकारी को लेकर किसानों से संवाद किया। इस दौरान किसानों से भावांतर को लेकर सवाल भी किए। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची, पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।