अरवल: शारदीय खरीफ महाअभियान का शुभारंभ, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Arwal, Arwal | Jun 8, 2026 शारदीय खरीफ महाअभियान का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी रंजीत झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों एवं किसानों की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में किसानों को शारदीय खरीफ फसलों की उन्नत खेती, गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।