ग्वालियर गिर्द: फर्जी व्यक्ति पेश कर करोडो की जमीन हथियाई, पति पत्नी सहित 5 नामजद
विश्वविद्यालय की पुलिस ने एक दलित किसान की फर्जी दस्तावेजों की मदद से जमीन हडपने का मुकदमा शनिवार रात दर्ज किया है।इन आरोपियों में पति पत्नी पिता पुत्र और एक अन्य व्यक्ति शामिल है।खास बात ये है कि ये फर्जीवाड़ा 2021 से चल रहा था। किसान गोकुल जाटव को जब इसकी भनक लगी तब तक उसकी बेशकीमती जमीन लविराज अग्रवाल उसकी पत्नी प्रियंका सहित 3 लोगों अपने नाम करा चुके थे।