अनूपपुर: ग्राम दैखल के मौहार तालाब घाट पर सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया
जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संरक्षण की दिशा में आज विकासखंड अनूपपुर के ग्राम दैखल में ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। सेक्टर क्रमांक 01 के अंतर्गत आने वाले ग्राम दैखल के मौहार तालाब घाट पर सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पारंपरिक जल स्त्रोतों का संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना था।