बिधूना: अछल्दा क्षेत्र के मानिकपुर गांव के बाहर करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी की हुई मौत
करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत अछल्दा थानाक्षेत्र के मानिकपुर गांव के बाहर बम्बा किनारे 11000 लाइन में रविवार को एक राष्ट्रीय पक्षी मोर चपेट में आ गया।जिससे उससे मौके पर मौत हो गयी।ग्रामीणों ने जब बम्बा के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव देखा तो बम्बा के पास गड्ढा खोदकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।