बिसौली: मोहकमपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में बहू घायल, सास-ससुर बाल-बाल बचे
आसफपुर-बिसौली मार्ग पर मोहकमपुर गांव के पास शुक्रवार शाम 4 बजे करीब दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके सास-ससुर बाल-बाल बच गए। जब एक परिवार रिश्तेदारी से लौटकर अपने घर जा रहा था। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।