बीना: बीना रेलवे स्टेशन के पास ओएचई की चपेट में आने से मानसिक विक्षिप्त झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | May 25, 2026 सोमवार की सुबह मानसिक विक्षिप्त युवक जो रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। और तभी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया। जिससे वह ohe लाइन की चपेट में आ गया। चपेट में आने से मानसिक विक्षिप्त युवक पूरी तरह से झुलस गया सूचना मिलते ही मौके पर सोमवार सुबह एंबुलेंस पायलट प्रहलाद यादव एवं ईएमटी अभय सिंह पहुंच गए। और घायल को भर्ती कराया।