सैलाना: देवीपाड़ा रोड राजापुरा माताजी में एक व्यक्ति ने की युवक के साथ मारपीट व गाली गलौज, पुलिस ने किया केस दर्ज
Sailana, Ratlam | Apr 20, 2024 तेजू नामक व्यक्ति ने शिवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि देवीपाड़ा रोड राजापुरा माताजी में विकास नामक व्यक्ति ने फरियादी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।