गुना कोतवाली थाना क्षेत्र में एबी रोड पर एक चोर साइकिल चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ है। 10 दिसंबर को वायरल वीडियो में घटना 9 दिसंबर की बताई गई है। एबी रोड पर इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने एक रखी साइकिल उठाकर चोर पुरानी गल्ला मंडी में सीढ़ियों से नीचे उतरकर जाता दिखाई दे रहा है। साइकिल मालिक ने शिकायत दर्ज कराई है। साइकिल चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है।