इटावा सफारी पार्क में भ्रमण करने वाले पर्यटको में सबसे बड़ी संख्या स्कूलों के बच्चों की रहती है। जनपद इटावा में बढ़ती ठंड के साथ मौसम अधिक सुहावना होता जा रहा है जिससे अत्यधिक पर्यटक सफारी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वीकेंड्स में तो काफ़ी बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी पार्क का दीदार करने आ रहे हैं। रविवार को सफारी पार्क में बढ़ती भीड़ को देखकर खुशी की लहर है।