तिंवरी: मथानिया में किसानों का महापड़ाव जारी, बिजली समस्या के स्थायी समाधान की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ओसियां विधानसभा क्षेत्र में गहराते बिजली संकट को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण डोगियाल के नेतृत्व में मथानिया बायपास पर अनिश्चितकालीन धर्ना सोमवार को भी जारी रहा। कड़ाके की सर्दी के बावजूद सैकड़ों किसान बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग पर डटे रहे।किसानों का कहना है कि क्षेत्र में