चकिया: सिकंदरपुर में राम जियावन दास ‘बावला’ की पुण्यतिथि पर काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई
सिकंदरपुर स्थित राष्ट्रीय सेवा विद्यालय में महाकवि राम जियावन दास ‘बावला’ की 14वीं पुण्यतिथि पर आज शुक्रवार शाम 04 बजे को विश्वकर्मा उत्थान मंच द्वारा काव्यमय श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तो वही कार्यक्रम में कवियों ने उनकी रचनाओं को याद किया और वक्ताओं ने उनके साहित्यिक योगदान को सराहा।