शाहबाद: मिठनापुर के रहने वाले युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिठनापुर निवासी सत्येंद्र सिंह का छोटा पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताया जाता है की प्रतिदिन की भांति वह शाम को खाना खाकर कमरे में सो गया। जब पिता सतेंद्र सिंह सुबह लगभग 4:00 बजे नहाने के लिए पानी लगाया फिर लेट गया। पिता ने सोचा कि बेटा अभी सो रहा है।