खजनी: बेलघाट में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने वृक्षारोपण अभियान चलाया, 'एक पेड़, माँ के नाम' के तहत लगाए गए पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल बेलघाट ने टिकुलियाडांड में ‘एक पेड़, माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।