हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में 'मिट्टी का घड़ा' गर्मी का हीरो बना: सेहत भी ठंडी, कुम्हारों की कमाई भी बढ़ी
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच हुसैनाबाद क्षेत्र में एक बार फिर मिट्टी के घड़े, सुराही और मटकों की डिमांड तेज हो गई है। लोग अब फ्रिज के बजाय घड़े का प्राकृतिक ठंडा पानी पीना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्थानीय बाजारों में घड़े 100 से 200 रुपये तक बिक रहे हैं और बिक्री में अच्छी तेजी देखी जा रही है। लोगों का मानना है कि घड़े का पानी गले के लिए बेहतर होता हैं..