गोरखपुर: सरकारी नाला निर्माण का कार्य नहीं रुका, तो परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रेस वार्ता कर न्याय की गुहार
बढहलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव के रहने वाले पीड़ित रामसजीवन मिश्र ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा 10 घरों की नाली का निर्माण कराया जा रहा था।लेकिन हमारे ही क्षेत्र के राजबहादुर तिवारी व प्रेम तिवारी द्वारा निर्माण को रोका गया।जिसके बाद उपजिलाधिकारी गोला और बड़हलगंज थाने पर सूचना दिया गया है।