मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के नेतृत्व में विकासखंड अनूपपुर, सेक्टर–01 के अंतर्गत अनूपपुर नगरपालिका क्षेत्र स्थित सामतपुर तालाब (शिव मारुति मंदिर परिसर) में शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को जल संचयन अभियान के तहत संगोष्ठी, दीवार लेखन एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नदियों एवं तालाबों के संरक्षण हेतु सामूहिक श्रमदान की कार्ययोजना बनाई गई ।