गौरिहार: विश्व पर्यावरण दिवस पर गौरिहार में वृक्षारोपण, थाना प्रभारी व जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौरिहार में थाना प्रभारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम 4 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने "एक पेड़ जरूर लगाएं" का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी का भविष्य हमारी दैनिक आदतों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पर निर्भर करता है।