दुधि: रेणुकूट में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा, घंटों तक लगा जाम
रेणुकूट के खाड़पाथर मोड़ के समीप शुक्रवार भोर में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।