गोपालगंज: दिघवा पानी टंकी के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की हुई मौत, दोस्त जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा पानी टंकी के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक छात्र अपने दोस्त के साथ राजा पट्टी कोठी स्थित अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहा था। इसी दौरान छात्र की मौत हो गई।