अकबरपुर: बसकंडा पंचायत में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया गया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 11:00 बजे अकबरपुर प्रखंड की बसकंडा पंचायत में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत की मुखिया सुलेखा देवी ने किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर विभिन्न स्थानों पर पौधे