हरसूद: जिला स्तरीय व्हालीबॉल खेल प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय हरसूद विजेता रहा
Harsud, Khandwa | Nov 10, 2025 सोमवार दोपहर शासकीय महाविद्यालय हरसूद में जिला स्तरीय व्हालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ जयेश वैष्णव द्वारा अध्यक्षता की गई। क्रीड़ा अधिकारी संतोष भालसे के मार्गदर्शन में व्हालीबॉल खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई।