बरहरुवा: बरहरवा के माही शोरूम और माही बिल्डकॉन में हुई लाखों की चोरी, सीसीटीवी में हुआ कैद, पड़ताल जारी
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा पाकुड़ मुख्य पथ पर दुलमपुर मोड़ के समीप स्थित माही शोरूम और माही बिल्डकॉन में खिड़की का ग्रिल तोड़कर शनिवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों नगद, सिक्का और मॉनिटर चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। वही चोर के कारनामे का फुटेज सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी है।