खगौल: सतुानी पर दानापुर के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मंगलवार की सुबह 7 बजे से ही दानापुर में सतुआनी (मेष संक्रांति) के अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगे। नासरीगंज, फक्कड़ महतो, नारियल, कचहरी और शाहपुर घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर सुबह 11 बजे तक आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि