मुरैना नगर: सिविल सर्जन की फटकार के बाद PG डॉक्टर ने भेजा सुसाइड नोट,मोबाइल बंद कर हुए लापता,अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र।
मुरैना जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब पीजी डॉक्टर सचिन यादव ने सिविल सर्जन को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजने के बाद मोबाइल बंद कर लिया और लापता हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। देर रात डॉक्टर सुरक्षित घर लौट आए। घटना के बाद वायरल हो रहा सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बैठक में फटकार के बाद उठाए गए इस कदम से सभी चौंक गए।