बाड़मेर के एक निजी होटल में सोमवार शाम 5:30 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया गया कि बाड़मेर के बाखासर में स्वर्गीय ठाकुर श्री बलवंत सिंह बाखासर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। बलवंत सिंह बाखासर को "रेगिस्तान के रॉबिनहुड" और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के योद्धा के रूप में जाना जाता है।