मोहम्मदी: नहर में नहाते समय डूबे मोहल्ला बबौरी निवासी युवक का शव हुआ बरामद
मोहल्ला बबौरी निवासी सोनू गुप्ता नहर में नहाते समय पानी की तेज बहाव में फंसकर डूब गया था। शनिवार को युवक अपने मित्रों के साथ थाना सिधौली क्षेत्र के महासिल के पास नहर में नहाने गया था। जहां अचानक पानी के बहाव में फंसकर डूब गया था। सोमवार की सुबह गांव बबनपुर थाना लोनर जिला हरदोई नहर में शव बरामद हुआ है। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।